267 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। दुर्गावती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल, गोसौरा कला (मेजा रोड) परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में यमुनापार क्षेत्र के लगभग 25 विद्यालयों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 25 मार्च तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इसी
क्रम में शुक्रवार को हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल के लगभग 267 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान और कला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रत्नेश तिवारी तथा उनके विद्यालय से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 के छात्र उत्कर्ष मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 8 के छात्र
रहे। कक्षा 2 की छात्रा कात्यायनी गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा 10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिया गया। ट्रस्ट की प्रबंधक डॉ. स्वतंत्र मिश्रा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रत्नेश तिवारी ने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर और वहां प उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का त अवलोकन किया तथा विद्यालय की व्यवस्था और सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विशाखा मिश्रा, सिमानी मिश्रा, सृजन स मिश्रा, रीति मैम समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
