प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर निबंध प्रतियोगिता 17 सितंबर को
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। प्रकाश चंद्र जुगमंदर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर यमुनापार प्रयागराज के माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितंबर, गुरुवार को पंडित श्रीनाथ तिवारी इंटरमीडिएट कॉलेज, खानपुर मेजारोड, प्रयागराज में किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनापार क्षेत्र के समस्त माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में लेखन क्षमता, रचनात्मक सोच, सामान्य ज्ञान एवं देश के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्यालयों से समय पर विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।
