मेजा में अज्ञात चोरों द्वारा शिव मंदिर में बीती रात चोरी की श्रद्धालुओं और लोगों में आक्रोश

मेजा में अज्ञात चोरों द्वारा शिव मंदिर में बीती रात चोरी की श्रद्धालुओं और लोगों में आक्रोश

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा। मेजा क्षेत्र के अंतर्गत अकोढा गांव कस्बे में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर के अंदर रखे दानपात्र और घंटा को निशाना बनाते हुए रखे प्याऊ का घड़ा को भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी लेकर भाग गए। शिव मंदिर में बीती रात चोरों ने सुनसान मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मन्दिर का घंटा टूटा देखा तो अफरातफरी मच गई। गांव के भी गुड्डू यादव महाकाल और उनके साथी छोटू के सहयोग से मंदिर का देखरेख एवं व्यवस्था किया जाता है
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। लोगों ने धार्मिक स्थल पर हुई चोरी को लेकर नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। सूचना पर पहुंचे 112 पीआरबी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *