जिलाधिकारी ने सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा , संघ लोकसेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आज रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2026 को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत द्वारका प्रसाद गर्ल्स इंटर कालेज , भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रारंभिक परीक्षा हेतु बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के सम्बंध में दिए गए समस्त निर्देशों के अनुसार प्रत्येक कार्यवाही निर्धारित समय एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही हो के निर्देश संबंधित अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों को देते रहे । उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर कंट्रोल रूम में cctv कैमरा की क्रियाशीलता, प्रकाश, पीने के पानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था आदि को देखा एवं जानकारी प्राप्त की ।
