मेजा क्षेत्र के युवक का पसना में एक्सीडेंट में कट गया पैर , हालत गंभीर
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के युवक का कोरांव क्षेत्र के पसना गांव के सामने अनियंत्रित कार बाइक को कुचलते हुए कार खेत में चली गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सरकारी एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करते हुए कार चालक को वाहन सहित थाने ले आई। बाइक सवार युवक मेजा थाना क्षेत्र के सिकरा गांव का रहने वाला सुंदरलाल पटेल उर्फ रंग लाल 36 वर्ष पुत्र सिपाही लाल अपने साथी गेंदालाल यादव व मनीष यादव के साथ किसी काम से कोरांव गया था सोमवार दोपहर के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। सुंदरलाल अपने दोनों साथियों को बाइक से उतारकर पास में ही स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए जाने लगा उसी दौरान मेजा की तरफ से आ रही कार ने बाइक सहित मनीष को टक्कर मारते हुए लगभग 50 मीटर दूर खेत में चली गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कोरांव पुलिस आरोपित वाहन चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटे। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
