मां शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के अवसर पर उमड़ी आस्था की भीड़

मां शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के अवसर पर उमड़ी आस्था की भीड़

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज । मां शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आज मंगलवार को सुबह से ही भक्त माता शीतला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में लगा है ताता। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता शीतला से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।
भीड़ को देखते हुए रामनगर चौकी के पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रही, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *