मेजा क्षेत्र के बी डी सेंट्रल एकेडमी,खानपुर,मेजा में खेल- कूद प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले बच्चो को स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता और निदेशक बबिता गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

मेजा क्षेत्र के बी डी सेंट्रल एकेडमी,खानपुर,मेजा में खेल- कूद प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले बच्चो को स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता और निदेशक बबिता गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज । क्षेत्र के बी डी सेंट्रल एकेडमी,खानपुर,मेजा में खेल- कूद प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले बच्चो को स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता और निदेशक बबिता गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चो ने दौड़,खो- खो,कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन भी किया जो कि तारीफ के काबिल रहा।दुर्गा प्रसाद ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए खेल- कूद अत्यंत आवश्यक है इससे शारीरिक क्षमता के साथ- साथ मानसिक मजबूती भी बढ़ती है इसलिए बच्चो को पढ़ाई के साथ – साथ खेलो में भी सक्रिय रहना चाहिए। स्कूल की निदेशक बबीता गुप्ता ने सभी बच्चो को खेल और पढ़ाई दोनों में रुचि रखने के लिए कहा स्कूल के प्रधानाचार्य मेवा लाल यादव और प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए खेलकूद में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा। इस दौरान स्कूल के शिक्षक मारुतध्वज द्विवेदी, संतोष कुमार शिक्षिकाएं गुंजा,सरिता यादव,शिवांगी श्रीवास्तव,अर्पिता,दीपिका,दीक्षा ,खुशबू,अंजली,फिजा बानो,वंदना शुक्ला,नेहा गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *