मेजा में अज्ञात व्यक्ति का रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में मचा सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मेजा में अज्ञात व्यक्ति का रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में मचा सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। मेजा में अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में मचा सनसनी, पुलिस जांच में जुटी मेजा रोड रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी।
मेजा रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में खंभा संख्या 787/32 और 787/22 के बीच रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी मिली इसके बाद ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान और रेलवे कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर मेजारोड पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन वर्मा, उपनिरीक्षक नीतिश पाठक और कांस्टेबल कमलेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं मिली।
ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि शव के टुकड़े लगभग 300 मीटर तक ट्रैक के आसपास बिखरे पड़े थे। घटनास्थल के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे। पुलिस बरामद मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन पहचान नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *