नहीं हो रही गैस बुकिंग नंबरों पर , घरेलू गैस उपभोक्ता परेशान

नहीं हो रही गैस बुकिंग नंबरों पर , घरेलू गैस उपभोक्ता परेशान

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज।एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग भी मुश्किल,एजेंसियों पर उपभोक्ता चक्कर लगा रहे हैं। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध का असर अब घरों के चूल्हे तक पहुंच चुका है। एलपीजी सिलिंडर का दाम बढ़ने के बाद बुकिंग में भी समस्या आ रही है। लोगों को सिलिंडर के ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गैस एजेंसियों कार्यालय से सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है।
घरेलू उपभोक्ता अपनी सुविधा के लिए क्षेत्र की एजेंसियों से कनेक्शन ले रखा है ।एजेंसियों द्वारा उनके घरों तक गैस की डिलीवरी की जाती थी ।लेकिन गैस के दामों में जैसे ही वृद्धि की गई घरेलू उपभोक्ता गैस की बुकिंग भी नहीं कर पा रहे हैं ।नंबरों पर कॉल नहीं लग रही है जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है। क्षेत्र में मां शीतला इंडियन गैस एजेंसी ,रामनगर केवटहिया मातेश्वरी इंडियन गैस ,सिरसा एचपी गैस एजेंसी, कुंवर पट्टी आज क्षेत्र में रही एजेंसियों से लोगों की बुकिंग बंद हो गई है।जिन लोगों ने एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने वाली तारीख यानी सात मार्च से एक या दो दिन पहले बुकिंग करवा ली थी,उन्हें बढ़े हुए दाम का संशोधित बिल तो मोबाइल पर मिल गया,लेकिन सिलिंडर की डिलीवरी आसानी से नहीं हो पा रही है। वो भी एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिन घरों में शादियां या अन्य कार्यक्रम हैं उनके परिजन, रेस्टोरेंट व होटल संचालक सिलिंडर के लिए परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *