11अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन
बैठक में 45 जिलों के स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
आदर्श सहारा टाइम्स
जौनपुर । स्वर्णकार समाज की एक बैठक राजमहल में गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ जी की अध्यक्षता में आहूत की गई।
जिसमे स्वर्णकार समाज के 45 जिलों के प्रतिनिधि सम्मलित हुए।
बैठक का संचालन पंकज वर्मा देवरिया ने करते हुए सभी से एक दूसरे का परिचय कराया, और सभी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सभी व्यक्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआँ मजदूर नही है, जो स्वर्णकार समाज को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी देगा और समाज के लोगो को सम्मान देगा स्वर्णकार समाज उसी राजनैतिक पार्टी को एकजुट होकर मतदान करेगा। बैठक में आये सभी जिलों के लोगो ने अपना अपना राय व्यक्त किया।
जिससे
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में एक वृहद स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन कराया जायेगा।
बैठक में रवि सर्राफ,नीरज वर्मा,शिवशंकर वर्मा,सत्यनारायण सेठ, धर्मेंद्र वर्मा बबलू, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा,अजीत सोनी,जितेंद्र सेठ, कुंदन वर्मा,अरविंद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा पूर्व चेयरमैन,राजकुमार स्वर्णकार,सतीश वर्मा,भानु सेठ, प्रदीप सेठ,जितेंद्र वर्मा,ज्योति सोनी,प्रदीप सोनी,अशोक वर्मा,राजकुमार वर्मा, विष्णुदयाल सेठ, अंकित वर्मा,मंगल प्रसाद वर्मा,गौरव वर्मा,गोपाल जी सोनी,गणेश,वर्मा,नंदलाल सेठ, सोनी,प्रेम चंद वर्मा,दिलीप सेठ,अशोक वर्मा,संतोष वर्मा,मेही लाल सेठ,विजय वर्मा,लोकेश सेठ,रमा शंकर सेठ,विष्णु सेठ,मोती लाल सेठ, सहित समाज के बंधु उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन पंकज वर्मा ने किया,और सभी आये हुए समाज के लोगो का आभार प्रकट अजीत सोनी ने किया।
