जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित योजनाओं की शासी निकाय की बैठक संपन्न
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अन्तर्गत बचे हुए आवासो को जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित संस्था को दिए
स्वनिधी योजना के अंतर्गत लंबित लोन आवेदन के सापेक्ष वेंडर्स को लोन दिए जाने के निर्देश सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक को दिए गए
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित योजनाओं की शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत शासन द्वारा स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष डी पी आर प्रेषित किए जाने हेतु सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसहमति व्यक्त की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अन्तर्गत बचे हुए अवासो को जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित संस्था को दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के अन्तर्गत जिन लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण कार्य कराए जाने हेतु प्रथम किश्त की धनराशि अंतरित की गई है, उनके अवासो का जियोटैग और ससमय आवास निर्माण पूर्ण कराए जाने हेतु समस्त जोनल अधिकारी, नगर निगम प्रयागराज को निर्देशित किया गया।
स्वनिधी योजना के अंतर्गत लंबित लोन आवेदन के सापेक्ष वेंडर्स को लोन दिए जाने के निर्देश सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक को दिए गए।
उक्त बैठक में जनपद की नगर पंचायतों के मा० अध्यक्ष, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, समस्त अधिशासी अधिकारी, परियोजना अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।
