भोर में नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, सड़क से नीचे उतरकर पलटा ट्रक,चालक और खलासी बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटौती मार्ग पर मैदनिया गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भोर के समय सड़क पर जा रहा एक ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक अचानक नियंत्रण से बाहर हुआ और देखते ही देखते सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव में जुट गए।
गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। दोनों को किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भोर के समय नींद और थकान की स्थिति में वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। चालक की एक छोटी-सी झपकी कभी-कभी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक और खलासी के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।
