अमिलिया कलां की ऐतिहासिक रामलीला: चौथे दिन सीताहरण और राम-सुग्रीव मिलन ने बांधा समां
आदर्श सहारा टाइम्स
अमिलिया कलां। अमिलिया कलां में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के चौथे दिन मंगलवार को सीताहरण और राम-सुग्रीव मिलन का बेहतरीन मंचन किया गया।
जैसे ही रावण साधु वेश में सीता हरण के लिए मंच पर आया, दर्शकों में सन्नाटा छा गया। सीता के करुण विलाप और राम-लक्ष्मण के वन में सीता की खोज के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
इसके बाद राम-सुग्रीव मिलन और बालि वध की लीला का मंचन हुआ। सुग्रीव और राम के बीच मित्रता का दृश्य देखकर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान रामलीला मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। रामलीला में बच्चों ने खूब मस्ती की।
आयोजन समिति के अनुसार रामलीला का मंचन 10 दिनों तक चलेगा। अंतिम दिन रावण दहन का कार्यक्रम होगा।
रिपोर्ट: शैलेश बागी, अमिलिया कलां
