दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन

दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। देशभर में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार, शोषण और हिंसक घटनाओं के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यूनिट मेजा और भीम आर्मी जय भीम संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मेजा तहसील में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन यमुना प्रसाद द्वारा सौंपा गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में हुई 19 घटनाओं का उल्लेख करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों के खिलाफ हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चाहे वह ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई अभद्र टिप्पणी हो, हरियाणा में आईपीएस अधिकारी की हत्या, या लखनऊ, रायबरेली, बरेली, गुजरात और कर्नाटक में दलित महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध—सभी मामलों में अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
इसके अलावा उत्तराखंड, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में दलितों और आदिवासियों के साथ हो रहे भेदभाव पर भी चिंता जताई गई। ज्ञापन में मुस्लिम समाज के साथ हो रहे अन्याय और झूठे मुकदमों की भी बात उठाई गई, तथा सभी वर्गों के लिए समान न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहे:
धीरेंद्र राव अंबेडकर भावी जिला पंचायत सदस्य,
चंद्रकांत गौतम जोन प्रभारी, बसपा मेजा,
राणा प्रताप जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी जय भीम प्रयागराज,
श्याम बिहारी बिंद भावी जिला पंचायत सदस्य,
आशु कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष, भीम आर्मी जय भीम प्रयागराज,
रंजीत राव ,समाजसेव),
संदीप कुमार ,जिला कार्यकारी सदस्य, भीम आर्मी जय भीम प्रयागराज । प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि यह ज्ञापन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा जाए, ताकि इन घटनाओं पर राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से विचार हो और पीड़ित वर्गों को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *