प्रतीक देव वर्मन बने भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रयागराज जिला महासचिव
आदर्श सहारा टाइम्स
करछना,प्रयागराज । भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत प्रतीक देव वर्मन को प्रयागराज जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव, तथा संगठन के संस्थापक व संरक्षक चंद्रशेखर आज़ाद (सांसद, नगीना) के मार्गदर्शन में की गई है।
प्रतीक देव वर्मन, करछना क्षेत्र के करेहा गांव के निवासी हैं और वर्षों से सामाजिक न्याय, समता एवं बहुजन समाज के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
उनकी नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ताओं में गहरा उत्साह और जोश देखा जा रहा है। संगठन को विश्वास है कि प्रतीक देव वर्मन के नेतृत्व में प्रयागराज जिले में संगठन की गतिविधियाँ और अधिक सशक्त व संगठित होंगी।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।
