सपा की संभावित दावेदारी से कोरांव में चढ़ा चुनावी पारा

सपा की संभावित दावेदारी से कोरांव में चढ़ा चुनावी पारा

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव (प्रयागराज) विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही कोरांव विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी पवन सोनकर की क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। पवन सोनकर लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। क्षेत्र में उनकी लगातार बढ़ रही सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। समर्थकों का दावा है कि पवन सोनकर लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं और क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उनका लगातार संपर्क रहा है। यही वजह है कि उनकी संभावित दावेदारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और

पवन सोनकर कोरांव विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12 वर्षों से समाजवादी पार्टी के संगठन में सक्रिय बताए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी के लिए काम किया। उन्हें सेक्टर प्रभारी, विधानसभा सचिव और विधानसभा उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। संगठन में काम करने के दौरान उन्होंने बूथ और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। निकाय चुनाव के दौरान भी उन्हें प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई, जिसका उन्होंने निर्वहन किया।

*सपा नेतृत्व के फैसले पर टिकी निगाहें*

कोरांव विधानसभा क्षेत्र में सपा के संभावित प्रत्याशियों को लेकर अभी से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में पवन सोनकर की बढ़ती जनसंपर्क गतिविधियों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। हालांकि प्रत्याशी को लेकर अंतिम निर्णय समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है, लेकिन पवन सोनकर की सक्रियता से उनकी दावेदारी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। युवाओं व क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने और अलग-अलग चुनावों में जिम्मेदारी संभालने का अनुभव पवन सोनकर के पक्ष में जा सकता है। उनका मानना है कि यदि पार्टी नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव में पवन सोनकर पर भरोसा जताता है तो वह कोरांव विधानसभा में पार्टी के लिए मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। जनसंपर्क के साथ कार्यकर्ताओं को भी साधने में जुटे पवन सोनकर के जनसंपर्क अभियान में केवल राजनीतिक मुलाकातें ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने और कार्यकर्ताओं से संवाद पर भी जोर दिखाई दे रहा है। गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात करना और पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कोरांव में जिस तरह राजनीतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, उससे आने वाले समय में मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी किसे बनाती है और पवन सोनकर की लगातार बढ़ रही सक्रियता को पार्टी नेतृत्व किस नजरिए से देखता है।

चुनावी माहौल बनने से पहले ही बढ़ी हलचल

कोरांव विधानसभा क्षेत्र में अभी चुनावी बिगुल पूरी तरह नहीं बजा है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। पवन सोनकर का लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर अपनी कमर कस ली है। आने वाले दिनों में उनके जनसंपर्क अभियान के और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *