पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले अजय कुशवाहा,
संगठनात्मक विषयों पर हुई मुलाकात
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव प्रयागराज। कोरांव समाजवादी पार्टी के यमुनापार जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान अजय कुशवाहा ने यमुनापार क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को मजबूत करने के प्रयासों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
अजय कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।
