मेजा तहसील परिसर में सवर्ण आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मेजा तहसील परिसर में सवर्ण आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। सवर्ण आर्मी जनपद प्रयागराज यमुनापार इकाई की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मेजा तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद द्विवेदी के निर्देश पर जिला पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष चंचल तिवारी, जिला सचिव सुनील शुक्ला, जय प्रकाश मिश्रा, आशीष मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित तिवारी, जिला आईटी प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, अजय राज शुक्ला एवं पंकज तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाता रहा है। संगठन ने मांग की कि आरक्षण व्यवस्था जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर लागू की जाए। इसके साथ ही यूजीसी के नए नियमों को तत्काल वापस लेने, SC/ST एक्ट को समाप्त करने तथा सवर्ण समाज के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए सवर्ण आयोग का गठन किए जाने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और न्याय मिलना चाहिए। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं और सरकार को इन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में संगठन की ओर से और व्यापक आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। मुख्य मांगें:
आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, आर्थिक आधार पर लागू किया जाए।
UGC के नए नियमों को तत्काल वापस लिया जाए।
SC/ST एक्ट को समाप्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *