मेजा में दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साइकिल, खिले चेहरे
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला नीरज त्रिपाठी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने 44 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। आज दिनांक 28.09.2025 को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रयागराज द्वारा विकास खण्ड -मेजा के प्रांगड़ में ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम किया गया ।
मेजा ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला नीरज त्रिपाठी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने 44 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगों में काफी खुशी देखी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि दिव्यांग लोगों को हीन भावना से ग्रसित नहीं होना चाहिए। आज के समय में दिव्यांग लोग कई क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं। उपकरण मिलने से उनके लिए कई कार्य सुगम हो जाएंगे। इससे उनकी प्रगति में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी।
एडीओ समाज कल्याण विभाग सुशांत कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब तक कुल 44 ट्राई साइकिल का वितरण किया जा चुका है। आगे और वितरण की जाएंगी, जिसके लिए पंजीकरण किया जायेगा। इस दौरान संदीप कुमार शुक्ला, संजय कुमार आशीष वर्मा विनय कुमार मिश्रा अजय कुमार लालचंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
