जय श्रीराम रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला का मंचन 01 नवंबर से
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरुवा के ग्राम सभा खदरहन का पूरा में विगत कई वर्षों से निर्वाध रूप से संचालित हो रही रामलीला का मंचन 01 नवंबर 2026 से किया जाएगा। जिसके लिए कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी दे दी गई है। उक्त आशय की जानकारी कमेटी के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार मिश्रा ने देते हुए बताया कि ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस रामलीला के मंचन को निर्बाध रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें इस वर्ष के रामलीला का मंचन सर्वसम्मति से 01 नवंबर 2026 से आरंभ किया जा रहा है। नौ दिन रामलीला के मंचन के बाद दसवें दिन दिनांक 10 नवंबर 2026 को भव्य दशहरे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डायरेक्टर अजय कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष लालजी सिंह, उप कोषाध्यक्ष नीरज मिश्रा सहित ग्रामवासियों के सहयोग से इस रामलीला का मंचन ढोल, हारमोनियम, झांझ-मजीरा व अन्य वाद्य यंत्रों सहित अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
