भगवान राम-सीता का विवाह वर्णन सुन झूमे श्रद्धालु
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा प्रयागराज। टाई सरैया गांव में श्री राम कथा में कथा वाचिका गौरांगी गौरी जी ने छठे दिन श्री राम विवाह की कथा का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कथा वाचक ने बताया कि श्री राम के गुरु विश्वामित्र को संदेश मिला कि राजा जनक के महल में एक शिव धनुष है। जिसे सीता माता ने उठा लिया था। जब यह बात राजा जनक को पता चली तो उन्होंने सभी राज्यों के राजाओं को संदेश दिया जो भी राजा इस धनुष को उठा लेगा उसी से सीता का विवाह होगा।यह सुनकर स्वयंवर में सभी राजा उपस्थित हुए और धनुष को उठाने का प्रयास किया लेकिन उठा न सके। यह सुनकर विश्वामित्र अपने शिष्य भगवान राम साथ स्वयंवर में पहुंचे। अपने गुरू का आदेश पाकर राम ने धनुष उठाकर तोड़ दिया।सीता माता ने भगवान के गले में वरमाला डाल दिया। श्री राम कथा व्यवस्थापक प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा श्री राम कथा 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम समापन पर 2 नवंबर को 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान गोविंद लाल पटेल व श्रीमती चंद्रकली पटेल
उरुवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम और कार्यक्रम आयोजक प्रदीप कुमार सिंह भारी संख्या में श्रोतागण आदि मौजूद रहे।
