पहली बार प्रयागराज मंडल से पात्र पावरलूम बुनकरों के नाम संस्तुति हेतु भेजे जाएंगे, मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में फतेहपुर के 104 बुनकरों के प्रस्तावों पर 3.44 करोड़ रुपये की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित

पहली बार प्रयागराज मंडल से पात्र पावरलूम बुनकरों के नाम संस्तुति हेतु भेजे जाएंगे, मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में फतेहपुर के 104 बुनकरों के प्रस्तावों पर 3.44 करोड़ रुपये की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित

पहली बार मंडल स्तर से पहल: मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के प्रस्तावों का परीक्षण कर संस्तुति की गई।

आदर्श सहारा टाइम्स

 

प्रयागराज । मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा विशेष कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के अंतर्गत संचालित झलकारी बाई कोरी हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन एवं प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु मंडल स्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पहली बार प्रयागराज मंडल से इन योजनाओं के अंतर्गत पात्र पावरलूम बुनकरों के नाम संस्तुति हेतु भेजने की पहल की गई।
बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन-पत्रों एवं प्रस्तावों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत जनपद फतेहपुर के दोनों योजनाओं के अंतर्गत कुल 104 पात्र पावरलूम बुनकरों के प्रस्तावों को संस्तुति हेतु स्वीकार करते हुए कुल 343.85 लाख रुपये (3.44 करोड़ रुपये) की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित की गई। मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के अंतर्गत जनपद फतेहपुर के 73 पात्र पावरलूम बुनकरों के प्रस्तावों के सापेक्ष 241.55 लाख रुपये की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित की गई। वहीं, विशेष कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत संचालित झलकारी बाई कोरी हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत 31 पात्र बुनकरों के प्रस्तावों के सापेक्ष 102.30 लाख रुपये की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग, प्रयागराज मंडल; जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज; परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। झलकारी बाई कोरी योजना की बैठक में उपनिदेशक, समाज कल्याण विभाग भी उपस्थित रहे।
इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र बुनकरों को शासकीय सहायता उपलब्ध कराकर हथकरघा एवं पावरलूम उद्योग को प्रोत्साहित करना तथा बुनकरों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहयोग प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *