जिलाधिकारी ने विशेष अभियान कार्यक्रम के तहत पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार, युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से बूथों पर आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने विशेष अभियान कार्यक्रम के तहत पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार, युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से बूथों पर आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया

प्रथम बार तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवाकर ऐसे लोगो का नाम मतदाता सूची में शामिल करें-जिलाधिकारी

आफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी आयोग के मोबाइल एप एवं वेबसाइट के माध्यम से भी पात्र नागरिक फार्म-6, 7 एवं 8 सब्मिट कर सकते है

 

आदर्श सहारा टाइम्स

 

प्रयागराज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय-हरवारा, मेरी वानामेकर इण्टर कालेज सहित अन्य बूथों पर पहुंचकर विधान सभा निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से प्रथम बार/छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाये। सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत मतदाता सूची में नाम शामिल हो। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओं को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष कैम्प के पश्चात डोर-टू-डोर अभियान चलाकर प्रथम बार/छूटे हुए पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवायें तथा उनकी फीडिंग करते हुए ऐसे लोगो का नाम मतदाता सूची में शामिल करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी मतदाता बूथ पर आयें, उनका फार्म-6 भराकर तथा सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए तत्काल फीडिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र नागरिक लोकतंत्र का दायित्व निभाये तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि आफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से आयोग के एप ECINET मोबाइल एप एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी पात्र नागरिक फार्म-6, 7 एवं 8 सब्मिट कर सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर जेण्डर रेशियों कम है, वहां पर महिला मतदाओं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल है, उनसे फार्म-6 भरवाते हुए उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करायें। निर्वाचन नामावली के आलेख्य सूची का प्रकाशन 12.11.2026 किया जायेगा तथा दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जायेगी तथा दिनांक 04.01.2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पात्र मतदाओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलत हो, कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूटने न पाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अंकित वर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *