एमएलसी निर्वाचन को लेकर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत आज पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी प्रयागराज ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
