बजरंग वाहिनी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, शिशिर तिवारी प्रदेश महासचिव बने
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। बजरंग वाहिनी (हिन्दू वाहिनी संघ) गंगापार प्रयागराज की मासिक बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति का माहौल व्याप्त रहा।
बैठक के दौरान संगठन ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। शिशिर तिवारी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं अशोक मिश्रा को जिला अध्यक्ष, प्रयागराज के पद पर मनोनीत किया गया। इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य व्हाट्सएप समूह में प्रतिदिन सक्रिय रहेंगे तथा साप्ताहिक ऑनलाइन बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संगठन विस्तार हेतु नए सदस्यों को जोड़ने और जमीनी स्तर पर कार्य बढ़ाने की रणनीति भी बनाई गई।
इस अवसर पर कमल मिश्रा, अरविंद मिश्रा, गिरीश सहित लगभग 25 पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय (महामंत्री), संतोष, रवीन्द्र, अभिनव, अशर्फीलाल, विपिन, आलोक, नीरज, सर्वेश, विजय यादव, अजय दूबे, विक्रांत, शीतला, हरीशंकर, विनीत, जय सिंह, अरविंद और अभिषेक ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पित रहकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प
