जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचकों के नाम, विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने के लिए कहा

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचकों के नाम विशेष अभियान चलाकर सम्मिलित किये जाने के सम्बंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। कोई भी पात्र मतदाता न छूटे। पहली बार मतदाता बन रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने हेतु उनसे फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वायें। उन्होंने कहा कि पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।
इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 से सम्बन्धित आयोग द्वारा अनुमोदित एवं रिटर्निंग आफिसर इलाहाबाद-झासी खण्ड स्नातक द्वारा अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची की प्रतियां उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गयी।।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *