पंचायत भवन अकोढा में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का हुआ आयोजन
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। ग्राम सभा अकोढा में ग्राम स्तर पर विशेष कैंप (शिविर) 10 अप्रैल 2026 तक (स्थान ग्राम पंचायत अकोढा में आयोजित किए जा रहे हैं। यह एक निःशुल्क डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके तहत किसानों के आधार को उनकी जमीन (खतौनी) से जोड़ा जा रहा है, ताकि पीएम किसान, फसल बीमा और कृषि सब्सिडी जैसी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ (DBT) मिल सके।
जिसमें लेखपाल आशीष कुमार तिवारी, कृषि विभाग अरुण कुमार शुक्ला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव ग्राम पंचायत अकोढा के ग्रामीण उपस्थित रहे।
