मेजा में किशोर का रेलवे ट्रैक के बगल मिला शव, परिजन हत्या की जताई आशंका
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मेजारोड रेलवे स्टेशन के पास 14 साल के बच्चे का शव मिलने से मचा सनसनी । शरीर पर चोट के निशान थे। बच्चे की टी-शर्ट फटी थी।
यह घटना प्लेटफार्म नंबर 4 के समीप ग्रामीणों ने शव को देखा।
सूचना पर थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। वहां जांच पड़ताल में किशोर की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक परिजनों ने आरोप लगाया गया है कि किशोर की हत्या की गई है। मामले में मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी।
घटनाक्रम अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी समीर कुमार 14 पुत्र राजाराम का रेलवे ट्रैक के समीप शव मिला। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त मेजा एसपी उपाध्याय, थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। किशोर अपनी मां-बाप का इकलौता संतान था। उसकी दो बहनें व माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में परिवार के लोगों की आंशका पर एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
