होली मिलन समारोह पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
आदर्श सहारा टाइम्स
उतराव। क्षेत्र के समोधीपुर गांव स्थित मधु हॉस्पिटल पर रविवार कों होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डायरेक्ट राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग कन्हैया लाल रहे। कार्यक्रम आयोजक मधु हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. एस के सिंह आये हुऐ सभी अतिथियों कों अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। वही होली मिलन समारोह में
तिवारी बंधु द्वारा होली गीतगाकर सब कों मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा की रंगो का पावन पर्व होली हम सब कों हर्षोल्लास उत्साह और पारम्परिक रीतीरीवाज के साथ त्यौहार मनाना चाहिए एक दूसरे कों गुलाल लगाकर आपसी प्रेम सौहार्द के साथ होली मनाये। आयोजित होली मिलन समारोह मे गुलाब की फूलो की वर्षा कर होली मनाई गयी। और रंगारंग कार्यक्रम मे होली गीत पर उपस्थित सभी लोगों ने खूब आनन्द लिया।विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल ने कहा त्यौहार का असली उद्देश्य समाज कों जोड़ना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।इस मौके पर सैदाबाद ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख माउआईमा सुधीर मौर्या, ग्राम प्रधान फलराज भारतीया, अनिल कुमार, समाजसेवी पप्पू पासी, डॉ. विनोद पटेल,राजकुमार, कमलेश, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक डॉ. एस. के. सिंह आये हुऐ सभी अतिथियों का आभार जताते हुऐ जलपान कराया।
