CBSE 10वीं परिणाम: सेंट्रल एकेडमी सराय इनायत के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, निश्वय पांडेय टॉपर
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सत्र 2025-26 के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष सेंट्रल एकेडमी सराय इनायत के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय से कुल 101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से कई ने शानदार अंक हासिल किए। इस वर्ष निश्वय पांडेय ने 97.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी शर्मा 96% अंकों के साथ द्वितीय और शिवी श्रीवास्तव 95.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अंशिका विश्वकर्मा (93.8%), प्रांजल चौरसिया (93.8%), जाह्नवी वर्मा (92%), निकुंज सिंह (92%), नितीश कुमार मिश्रा (90.60%), आर. एन. ग्लोरी (90.40%), शिवांगी यादव (90.40%) एवं मयंक गुप्ता (90.40%) शामिल हैं।
अंक वितरण की बात करें तो 80% से 90% के बीच 19 विद्यार्थी, 70% से 80% के बीच 32 विद्यार्थी, 60% से 70% के बीच 21 विद्यार्थी तथा 60% से कम अंक प्राप्त करने वाले 18 विद्यार्थी रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एस. के. तिवारी एवं प्रधानाचार्या ऋचा त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत की भी सराहना की गई।
