मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में अमिलिया कलां में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 52 लोगों ने करवाई आंखों की जांच
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर ग्राम पंचायत अमिलिया कलां के प्राथमिक विद्यालय मनु का पूरा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में रन्नो देवी आई केयर एंड ऑप्टिकल सेंटर, ऊंचडीह द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी आंखों की जांच करवाई।
शिविर में मुख्य रूप से *नेत्र चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार* द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई। उनके साथ सहायक के रूप में डा. शेषमणि भारती ने सहयोग किया।
इस अवसर पर चंद्रशेखर भारती, अनवर खान, करन कुशवाहा, ग्राम सेवक सुरेन्द्र जैसल, पवन कुशवाहा और आयोजक युवा प्रधान प्रत्याशी शैलेश कुमार कुशवाहा (पत्रकार), बुद्धसेन वर्मा (पत्रकार)* सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजक शैलेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आंखों से संबंधित सुविधा गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है और आगे भी स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया।
