विश्वविद्यालय में लगायें औषधीय पौधे- कुलपति

विश्वविद्यालय में लगायें औषधीय पौधे- कुलपति

मुक्त विश्वविद्यालय में पर्यावरण दिवस से पौधारोपण का आगाज़

सिंदूर, जामुन, बरगद, नीम एवं पाकड के पौधे लगाए

प्रयागराज। उत्तर-प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने सरस्वती परिसर में सिंदूर, जामुन, बरगद, नीम एवं पाकड के पौधे लगाकर मानसून सत्र से पूर्व वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की तथा परिसर में पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र में दाना पानी की व्यवस्था का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि सनातन संस्कृति में हम पेड़ को देवता तुल्य मानते हैं जो हमें प्राणवायु के साथ-साथ फल, फूल, छाया प्रदान करते हैं । यह कार्बन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैस को अवशोषित करते हैं तथा वैश्विक ताप वृद्धि को काम करते हुए हमारे पारिस्थितिक तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने विज्ञान शाखा एवं विशेष रूप से पर्यावरण विज्ञान के शिक्षकों की सराहना की तथा परिसर तीनों परिसरों गंगा, यमुना एवं सरस्वती में औषधीय एवं सगंधीय पौधों को लगाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञान विद्याशाखा के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अजेंद्र कुमार मलिक ने कहा कि जल, जंगल एवं जमीन हमारे जीवन के आधार हैं उनको पोषित करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसका प्रयोग हमें उतना ही करना चाहिए जितना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी में इसका उपयोग होता रहे। प्रारंभ में प्रोफेसर मलिक ने कुलपति का स्वागत किया। आयोजन सचिव डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चंन्द्र मिश्र ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम के निर्देश पर विश्वविद्यालय के सभी 12 क्षेत्रीय केन्द्रों आगरा, लखनऊ, बरेली, कानपुर ,प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ, झांसी, वाराणसी, बलिया, गाजियाबाद तथा गोरखपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *