जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग व परिवहन विभाग, नगर-निगम, पीडीए व लोक निर्माण विभाग को शहरी क्षेत्र में जल भराव व गड्ढों के कारण रामबाग फ्लाईओवर, संत निरंकारी कट राम बाग, फाफामऊ से घाट तिराहा, सीएमपी तथा बालसन पर यातायात के संचालन में ही रही परेशानी का निदान कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पुलिस विभाग व परिवहन विभाग, नगर-निगम, पीडीए व लोक निर्माण विभाग निर्देशित किया गया कि महिला ग्राम के दोनों तरफ जल भराव तथा नेहरू पार्क से महिला ग्राम के बीच सीवर के तीन गड्ढे बने है जिनका निर्माण प्राथामिकता के आधार पर कराया जाय।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग व परिवहन विभाग, नगर-निगम, पीडीए को निर्देशित किया गया कि शेरवानी से लेकर पोंगहट पुलिया तक अतिक्रमण के कारण जाम रहता है, जिसे हटाया जाय। उन्होंने पुलिस विभाग व परिवहन विभाग, नगर निगम, पीडीए को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में कोतवाली क्षेत्र तथा शाहगंज क्षेत्र में अतिक्रमण होने के कारण आम जनमानस को आवागमन में जाम का सामना करना पडता है। अतिक्रमण हटाया जाय। पुलिस विभाग व परिवहन विभाग, नगर-निगम, पीडीए को निर्देशित किया गया कि सभी होल्डिंग एरिया में वर्तमान में जल भराव होने के कारण वाहन खड़े नहीं किये जा सकते जिन्हें स्थायी रूप से बनाये जानें हेतु चरणबद्ध रूप से कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने नगर-निगम, पीडीए एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि सुबेदारगंज के फ्लाई ओवर को दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाये जायें। लल्लाचुंगी के पास अतिक्रमण के कारण जाम लगता है, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग व परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि ई-रिक्शा का कलर को कलर कोडिंग करते हुए वाहन स्वामी व चालक का नाम तथा मोबाइल नं० अंकित किया जाय तथा अंडरएज में ई-रिक्शा चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। उन्होंने परिवहन विभाग व पुलिस विभाग एवं नगर निगम, पीडीए को निर्देशित किया गया कि हाईकोर्ट फ्लाई ओवर से महिला ग्राम के बायीं पटरी पर शाम के समय फल व सब्जी ठेले लगाये जाने के कारण यातायात प्रभावित होता है जिस पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए यातायात को सुचारू रूप से चलाया जाय।जिलाधिकारी ने नगर निगम, पीडीए एवं लोक निर्माण विभाग (एनएच एवं एनएचएआई) को निर्देशित किया गया कि प्रयागराज वाराणसी मार्ग, प्रयागराज लखनऊ मार्ग, प्रयागराज कानपुर मार्ग, प्रयागराज रीवां मार्ग, प्रयागराज मीरजापुर मार्ग पर ओवर स्पीड के सइनेज बोर्ड लगवाये जायं जिससे कि यातायात निदेशालय के एस००पी० के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीडिंग के चालान किये जा सके गति सीमा के बोर्ड न होने के कारण आम जनमानस द्वारा शिकायतें की जाती हैं। उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि ऑल इंडिया परमिट की बसों का रूट निर्धारण किये जायं जिससे कि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने नगर-निगम, पीडीए एवं वन विभाग को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र के चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल वर्तमान समय में पेडों की शाखाओं से ढक गये है जिससे गातायात प्रभावित हो रहा है, शाखाओं को कटवायें जायं। उन्होंने नगर-निगन, पीडीए एवं लोक निर्माण विभाग (एनएच एवं एनएचएआई) को निर्देशित किया गया कि बांगड़ चौराहे से लेप्रोसी जाने तथा आने वाले साइड डिवाइडर को तोड़कर चौड़ीकरण किये जानें सम्बंधी कार्यवाही की आवश्यकता है क्योंकि चौराहे के चौडीकरण के बाद उतने मार्ग से यातायात के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। दुकानदारों द्वारा किनारे पर ठेला लगाये जाने से अतिक्रमण हो जाता है जिससे कि यातायात बाधित हो जाता है। जिस पर प्रभावी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि होम गार्डों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जानें हेतु उनकी ओर से पत्र प्रेषित किये जाय। परिवहन विभाग तथा एआरएम रोड वेज को निर्देशित किया गया कि कतिपय बसे कचेहरी एवं बैंक रोड से होते हुए अवैध रूप से संचालित की जा रही है, जिसे निर्धारित रूट पर ही चलायी जायं। यदि परिवहन चालक अथवा परिचालक निर्धारित रूट के विपरीत बसों का संचालन करें तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि अवैध स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग व विद्युत विभाग तथा अग्निशमन अधिकारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालयों का निरीक्षण कर विद्युत एवं अग्नि से बचाव हेतु निरीक्षण कर प्रगति बढ़ायी जाय।
जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि अनुपालन आख्या निर्धारित समयावधि के व्यतीत हो जानें के उपरान्त उपलब्ध करायी जायेगी तो सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी। जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित अधिकारी का होगा।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सत्यम मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज, पी०के राय, अधिशासी अभियन्ता / सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, प्रयागराज, नवीन शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-3, लो०नि०वि०, प्रयागराज, एस०के० उपाध्याय, सहायक अभियन्ता, नि०खं0-4 (कु०मे०), लो०नि०वि०, प्रयागराज, पुष्कर वर्मा, एडीसीपी (ट्रैफिक), प्रयागराज, मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता / प्रतिनिधि सचिव / सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, विशाल सेठ, सहायक अभियन्ता, रा०मा० खण्ड, लो०नि०वि०, प्रयागराज, आन्नद राव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, उत्सव कुमार, अधिशासी अभियन्ता, यूपीपीसीएल, प्रयागराज, जयकरन, एआरएम, रोडवेज, प्रयागराज, प्रखर सिंह, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई, पीआईयू प्रयागराज, जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज, कुलदीप चौहान, अधिशासी अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, डा० संजय बरलवाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष, रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *