दलित आदिवासी पिछड़े समाज के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगो ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

दलित आदिवासी पिछड़े समाज के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगो ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

एफआईआर ना दर्ज होने पर तहसील कोरांव में किया धरना दिया

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव प्रयागराज । कोरांव क्षेत्र के कुछ जातिवादी, सामंती मानसिकता वाले कुछ सवर्ण समाज द्वारा पिछले 20 अगस्त को एससी,एसटी,ओबीसी मुर्दाबाद, संविधान मुर्दाबाद का नारा दिया था उसके खिलाफ क्षेत्र बहुजन समाज के लोगो ने थाना कोरांव में नामजद तहरीर दिया था लेकिन एफ आई आर ना दर्ज होने से नाराज बहुजन समाज के लोगो ने तहसील कोरांव में सैकड़ों की संख्या में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोरांव को सौंपा । और लोगो ने बताया कि सवर्ण से समाज के द्वारा बहुजनो की आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे कोरांव के बहुजन समाज की बीच में काफी रोष व्याप्त है लेकिन पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने के बजाए हिलाहवाली कर रही है अगर जल्द ही एफ आई आर दर्ज कर ठोस कार्यवाही नही होते तो हम लोग हजारों की संख्या में अनिश्चित कालीन धरना देने का काम करेगें।
आज धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लल्लन सिंह पटेल,राधेश्याम यादव,रविन्द्र जैसल,दिनेश चौधरी,पवन सिंघल, अखिलेश कुशवाहा,एड ओम प्रकाश कुशवाहा, एड अशोक कुशवाहा, मंगलदेव कोल,अभयराज पटेल, अजय कुशवाहा, लक्ष्मीकांत पटेल, ओम प्रकाश, उमाकांत कुशवाहा, कमलेश गौतम, अमित जैसल, जगदीश कोल, जय प्रकाश कोल, शिवजनक पासी, राधेश्याम कुशवाहा, कृष्ण कांत बौद्ध, विनय चौधरी , कृपा शंकर पटेल, शिवम राव, देवेंद्र पटेल, समीर रावत, अभय सिंह , अमरेंद्र वर्मा, संतोष सिंह, आलोक कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा, लवलेश गौतम, मनोज कुशवाहा, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *