एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 30 अप्रैल को प्रयागराज में
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29 ए थार्नहिल रोड, प्रयागराज परिसर में दिनांक 30.04. 2026 को प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी हिताची एटीएम मैनेजमेंट प्रा. लि., डिजर्व कैरियर केयर प्रा. लि., टीम लीज सर्विसेज लि., पैराग्रीन गार्डनिंग प्रा. लि., प्रेरणा कंसल्टेंसी, टी.एस.पी. एल.ग्रुप, एवं आई.पी.एस. ग्रुप द्वारा लगभग 700 पदों पर प्रयागराज हेतु चयन की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaar sangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छत्रपति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं| इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं है।
