तंबाकू सेवन के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान,विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर मुविवि में शपथ ग्रहण

तंबाकू सेवन के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान,विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर मुविवि में शपथ ग्रहण

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।   उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चंन्द्र मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, समाज विज्ञान निदेशक प्रोफेसर एस कुमार एवं प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर देवेश रंजन त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों को तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सुनील कुमार एवं अमन कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *