सोने चांदी का भाव मंहगा होने के कारण आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर रही है महिलाएं सरकार पर उठा रही हैं प्रश्न चिन्ह

सोने चांदी का भाव मंहगा होने के कारण आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर रही है महिलाएं सरकार पर उठा रही हैं प्रश्न चिन्ह

प्रयागराज की महिलाओं में देख गया आक्रोश 2027 में उत्तर प्रदेश सरकार को दे रही चेतावनी, सरकार हर सामान पर जीएसटी कम कर रही है सोने चांदी का इतना भाव तेजी क्यों उठ रहे हैं सवाल

सोने चांदी के दाम बढ़े,करवाचौथ पर महिलाओं हुई मायुस, त्योहार हुआ फिंका

प्रयागराज। (उमेश चन्द्र सोनी, शैलेश कुमार कुशवाहा)

सोने का भाव मंहगा होने के कारण आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर रही है महिलाएं
त्योहारी सीजन में सोने चांदी के बढ़े दामों ने खरीदारों का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण करवाचौथ पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी के जेवर महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं। बाजार में पायल, अंगूठी और ब्रेसलेट सोने की बिक्री में गिरावट देखी गई है। बाजार में एक तोला 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव एक लाख सत्ताइस हजार रुपये से अधिक हो गया है।
करवाचौथ पर सोने के आभूषण उपहार में देना एक पारंपरिक और शुभ प्रथा है जो पत्नी के प्रति प्रेम और सम्मान दर्शाने का प्रतीक है। करवाचौथ पर सोने के कंगन, झुमकें व अन्य जेवर खरीदते हैं। इस बार सोना महंगा हो गया है। इससे परिवारों का बजट बिगड़ गया है। यही वजह है कि बाजार में ग्राहक सोना चांदी के जेवर छोड़कर आर्टिफिशियल ज्वेलरी उपहार खरीद रहे हैं।
प्रयागराज के आभूषण विक्रेताओं ने बताया कि इस साल 90 प्रतिशत खरीदारी कम हुई है। ग्राहक सोने चांदी की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी के आभूषण खरीद रहे हैं। महिलाएं चांदी की पायल, सिक्के, चांदी की बालियां की खरीदारी के जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदारी कर रही हैं।
प्रयागराज की महिलाओं ने बताया कि सोने चांदी का भाव मंहगा होने के कारण आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदी है। सोने का भाव बढ़ने से आभूषण खरीदना बजट से बाहर हो गया हैं। जिससे जिले के महिलाओं में आक्रोश की सरकार सब चीज पर जीएसटी कम कर रही है लेकिन सोना चांदी इतना महंगा क्यों उठ रहे हैं सरकार पर प्रश्न चिन्ह अब देखना है उत्तर प्रदेश सरकार क्या करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *