आर. के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वाधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ के अवसर जागरूकता रैली निकाली गई

 

आर. के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वाधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ के अवसर जागरूकता रैली निकाली गई

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी ,प्रयागराज । आर. के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वाधान में आर. के. स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ के अवसर पर मिलेनियम इनन स्कूल से ए0डी0ए0 कालोनी नैनी तक जागरूकता रैली निकाली गई। संस्थान के रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने नारे लगाकर तथा पोस्टर, बैनर, एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के प्रति जागरूक किया जिससे जनमानस धूम्रपान की लत छोड़ने हेतु जागरूक हो सकें और विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम से शत प्रतिशत बदलाव हो सके। कार्यक्रम में नर्सिंग प्राचार्या श्रीमती केएच0 विक्टोरिया देवी ,एच आर ओम प्रकाश शर्मा, अर्पिता यादव, समेत संस्थान के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्य उक्त जागरूकता रैली में सम्मिलित रहे।

 

भवदीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *