बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा आर के ग्रुप आफ़ इंस्टिट्यूशन्स में विधि विधान से संपन्न
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी,प्रयागराज। संस्थान आर के ग्रुप आफ़ इंस्टिट्यूशन्स में आज बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा चेयरमैन डॉ आशुतोष त्रिपाठी एवं प्रबंध निदेशक इं. आशीष त्रिपाठी द्वारा विधि विधान से संपन्न की गई ।
कर्मकांडी आचार्य पं. अशोक त्रिपाठी द्वारा वेदोच्चारित मंत्रों के बीच पूजन के पश्चात् हवन किया गया तत्पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ । उक्त कार्यक्रम में विधि प्राचार्य नागेंद्र कुमार शर्मा एवं समस्त विधि महाविद्यालय के शिक्षक गण , फार्मेसी प्राचार्य सी एस सिंह एवं समस्त फार्मेसी शिक्षक, नर्सिंग प्राचार्या विक्टोरिया देवी एवं समस्त नर्सिंग शिक्षिका पैरामेडिकल प्राचार्य विशाल उपाध्याय, रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, रितेश तिवारी, प्रवीण द्विवेदी एड. सुशील शुक्ला, गुरु प्रसाद द्विवेदी, अर्पिता यादव, गौरव मालवीय एवं समस्त ऑफिस कर्मचारी तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।
