आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘गूँज‘‘ 19वां के दूसरे दिन हुआ समापन
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी, प्रयागराज। आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मवैया, नैनी प्रयागराज द्वारा मनाये जाने वाले दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘गूँज‘‘ 19वां के दूसरे दिन समापन सत्र के कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति मा0 नीरज तिवारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी के द्वारा मां सरस्वती की पूजा से की गई। स्वागत समारोह के क्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मा0 नीरज तिवारी का स्वागत संस्था के चेयरमैन डॉ0 आशुतोष त्रिपाठी द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ के माध्यम से किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह के द्वारा संस्था के प्रबन्ध निदेशक इं0 आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसके बाद छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई जिसमें नाट्य मंचन, गीत एवं ग्रुप डांस प्रमुख रहे। संस्थागत छात्रों का चयन मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर के रूप में किया गया जिसमे आर0के0 स्कूल आफ नर्सिंग जी0एन0एम0 प्रथम वर्ष से मिस फ्रेशर राशि त्रिपाठी एवं मिस्टर फ्रेशर आवेश कुमार को तथा ए0एन0एम0 से गीतांजली को चुना गया। पैरामेडिकल से मिस फ्रेशर अदीबा एवं मिस्टर फ्रेशर कृष को चुना गया। आर0के0 कालेज आफ फार्मेसी डिप्लोमा से रोहित पाल को मिस्टर फ्रेशरएवं रुचि साहू को मिस फ्रेशर तथा बैचलर से मिस्टर फ्रेशर श्रेयांस कुमार साहू एवं मिस फ्रेशर मिली जायसवाल को चुना गया। इसी क्रम में प्रयाग विधि महाविद्यालय से एलएलबी से मिस फ्रेशर पूजा मिश्रा एव बीएएलएलबी से मिस फ्रेशर अर्पिता प्रसाद एवं मिस्टर फ्रेशर हर्षपति त्रिपाठी को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित छात्रों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद न्यायमूति मा0 नीरज तिवारी जी ने अपने आशिर्वचनों के माध्यम से छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपकी प्रतिभा सराहनीय है और आप अपने लक्ष्य को सामने रखकर प्रगति की दिशा में अग्रसर रहें आप ऐसा कार्य करें कि जहां जाए आपके संस्थान और माता मिता का नाम लोग गर्व से लें यही हमारा आशीर्वाद है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि किताबी ज्ञान तो लोग अर्जित करके प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेते हैं लेकिन सही मायने की शिक्षा वह होती है जो प्रायोगिक ज्ञान पर खरी उतरे और उसके द्वारा समाज में परिवर्तन परिलक्षित हो उन्होनें संस्थान एवं छात्रों की गतिविधि की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि यह संस्थान यमुनापार का एक प्रमुख शिक्षा का केन्द्र बनता जा रहा है हम छात्रों एवं संस्थान के उज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
उक्त कार्यक्रम में संस्थान के समस्त छात्र छात्राओं के अतिरिक्त फार्मेसी प्राचार्य डा0 सी0 एस0 सिंह, दिलीप कुमार, कार्तिकेय मिश्रा एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारी, विधि प्राचार्य डॉ0 नागेन्द्र कुमार शर्मा रामबाबू तिवारी एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारी, नर्सिग प्राचार्या के0एच0 विक्टोरिया देवी एवं समस्त शिक्षिका, पैरामेडिकल प्राचार्य डॉ0 विशाल उपाध्याय शिक्षक मो0 शाहिद, रितेश तिवारी रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, धीरज मिश्रा, प्रवीण द्विवेदी, एड0 सुशील कुमार शुक्ला गुरु प्रसाद द्विवेदी, अर्पिता यादव, अतुल त्रिपाठी, विजय सोनी, गौरव मालवीय, अभिषेक मालवीय, नेहा, खुशी सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय आमंत्रित गण तथा अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
