आर. के. स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से ”विश्व अस्थमा दिवस” के अवसर पर लोगों को अस्थमा के प्रति जागरूक किया
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी, प्रयागराज। आर के ग्रुप ऑफ़ इंस्टिटूशन्स के तत्वाधान में आर0के0 स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से ”विश्व अस्थमा दिवस” के अवसर पर नर्सिंग छात्र/छात्राओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना में स्वास्थ कैम्प, नुक्कड़ नाटक, सहित बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को अस्थमा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नर्सिग प्राचार्या श्रीमति विक्टोरिया देवी सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अध्यक्षता में छात्रों ने किया नर्सिंग प्राचार्या ने छात्रों को बताया कि अस्थमा एक दीर्घकालिक श्वसन रोग है जो विश्व भर में 262 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित करता है। बढ़ते वायु प्रदूषण, गतिहीन जीवनशैली और एलर्जी कारकों के बढ़ते संपर्क के इस दौर में, अस्थमा का प्रसार लगातार बढ़ रहा है, विशेष रूप से शहरी आबादी में। यह वार्षिक आयोजन शीघ्र निदान, उचित प्रबंधन और निवारक उपायों के महत्व की याद दिलाता है।
