आर0के0 कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी द्वारा बी0फार्मा एवं डी0 फार्मा अन्तिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह “द लास्ट हुर्राह” का आयोजन किया गया

आर0के0 कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी द्वारा बी0फार्मा एवं डी0 फार्मा अन्तिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह “द लास्ट हुर्राह” का आयोजन किया गया

 

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी । आर0के0 कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी द्वारा बी0फार्मा एवं डी0 फार्मा अन्तिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह “द लास्ट हुर्राह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थाध्यक्ष डॉ आशुतोष त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि एच0आर0 श्री ओम प्रकाश शर्मा रहे। कार्यक्रम में संस्थान के जूनियर छात्रों के द्वारा अपने सीनियर छात्रों को विदाई विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों (स्वागत गीत, नृत्य एवं अभिनय) के माध्यम से दी गई। विदाई समारोह में बी0फार्मा से मिस्टर फेयरवेल तरूण कुमार तथा मिस फेयरवेल पल्लवी मिश्रा को चुना गया डी0फार्मा से मिस्टर फेयरवेल अंकित कुशवाहा तथा मिस फेयरवेल नेहा जायसवाल को चुना गया। संस्थाध्यक्ष डॉ आशुतोष त्रिपाठी जी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्र देश के भविष्य होते हैं और पाठ्यकम पूरा करने के पश्चात देश के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवायें देते हैं। विदाई का अर्थ केवल अलग होना नहीं होता बल्कि यह नये सपनों, नई मंजिलों और नये अवसरों की शुरूआत भी है। विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों ने इस संस्थान में जो समय बिताया वह केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा बल्कि आपने यहा मित्रता, अनुशासन, संस्कार और जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव भी प्राप्त किये। प्राचार्य डॉ सी0एस0 सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अच्छे व्यवहार से संस्थान का नाम रोशन किया है। आपकी यादें और आपके साथ बिताये गये पल हमेशा याद रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में उपप्राचार्य दिलीप कुमार सहित समस्त शिक्षक/शिक्षिकायंे एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *