सड़क दुर्घटना में पिता पुत्री की मौत, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी, प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा
दुर्घटना में पिता पुत्री की मौत।
पिता रत्नेश श्रीवास्तव और पुत्री यशी श्रीवास्तव की मौके पर मौत।
बाइक से आ रहे पिता पुत्री की अज्ञात वाहन की ज़ोरदार टक्कर से हुई मौत।
पुत्री नैनी एडीए स्थित महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा थी।
स्कूल में छुट्टी के बाद बच्ची को लेकर पिता वापस घर जा रहे थे।
मृतक पिता-पुत्री करैली थाना क्षेत्र के करेला बाग कॉलोनी के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
