आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में प्रयाग विधि महाविद्यालय द्वारा अधिवक्ता सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में प्रयाग विधि महाविद्यालय द्वारा अधिवक्ता सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी, प्रयागराज। आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में प्रयाग विधि महाविद्यालय द्वारा अधिवक्ता सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित विभिन्न पदाधिकारियों में राकेश पाण्डेय अध्यक्ष, हाईकोर्ट बार एशोसिएशन प्रयागराज, अखिलेश शर्मा महासचिव उच्च न्यायालय बार एशोसिएशन प्रयागराज, कृष्ण बिहारी तिवारी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता बार एशोसिएशन प्रयागराज, वरुण सिंह मंत्री जिला अधिवक्ता बार एशोसिएशन प्रयागराज, अंजनी कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, उच्च न्यायालय बार एशोसिएशन प्रयागराज एवं श्री दुर्गेश चन्द्र तिवारी पूर्व कोषाध्यक्ष, उच्च न्यायालय बार एशोसिएशन प्रयागराज का सम्मान अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन से किया गया। इसके बाद समस्त अतिथियों का संस्थान की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया। इसके बाद व्याख्यान कार्यक्रमों में सर्वप्रथम श्री कृष्ण बिहारी तिवारी ने विद्या और संस्कार पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होने कहा कि प्रयाग विधि महाविद्यालय ने शिक्षा के माध्यम से समाज मे नए आयाम स्थापित किये हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय ने अपने सम्भाषण में कहा कि विधि के क्षेत्र में ज्ञानार्जन कभी समाप्त नही होता ज्ञान का विकास आधुनिक युग में तेजी से बढ़ा है छात्रों को अपने ज्ञान को सिर्फ विधि ज्ञान तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि साहित्य और कला में भी ज्ञानार्जन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कामर्शियल, गुड्स एक्ट, साईबर लाॅ, स्पेश लाॅ आने वाले समय में कैरियर बनाने में मदद देगा। उन्होने समस्त छात्रों को उनके उज्वल भविष्य के लिये शुभ कामनाएं दी एवं समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पूर्व एम0एल0सी0 सुरेश कुमार त्रिपाठी जी नें छात्रों को सीख देते हुए कहा कि भाषा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इससे अभिव्यक्ति में निखार आता है। हिन्दी माध्यम के साथ अंग्रेजी का ज्ञान भी परम आवश्यक है। प्रयागराज शिक्षा का केन्द्र है और उच्च न्यायालय प्रयागराज का गौरव है। उन्होने कहा कि प्रयागराज के संस्थानों का प्रवजन खेद का विषय है। उच्च न्यायालय के विभाजन पर क्रांति स्तर पर विरोध करने की बात कही। अंत में छात्रों से कहा कि कर्म करना ही जीवन है और लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करने से ही सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अखिलेश शर्मा जी समय के महत्व को बताते हुए कहा कि समय का पाबन्द होना नितांत आवश्यक है प्रत्येक कार्य समय पर होना चापहिए छात्रों को समय व्यर्थ में जाया नहीं करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में चेयरमैन डाॅ0 आशुतोष त्रिपाठी, एम0डी0 इं0 आशीष त्रिपाठी विधि प्राचार्य डाॅ. नागेन्द्र कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला अनुज पाण्डेय, चन्द्रमणि शुक्ला, रामबाबू तिवारी, प्रशान्त पाण्डेय, सौरभ त्रिपाठी, गौतम संजय, डा. अंजना यादव, शिवानी जायसवाल,, एडवोकेट सुशील कुमार शुक्ला तथा सुभाष पटेल के अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अनिल पाण्डेज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *