आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस मनाया गया

आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस मनाया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी ,प्रयागराज । आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस मनाया गया सर्वप्रथम संस्थान के चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं प्रबंध निदेशक इं. आशीष त्रिपाठी के द्वारा मां सरस्वती की पूजा की गई तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। संस्थागत प्राचार्यों ने क्रमशः पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी आदि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने उद्बोधन में संस्थान के प्रबंध निदेशक इं. आशीष त्रिपाठी ने कहा कि आज से 77 वर्ष पूर्व 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बना यह दिन हमें याद दिलाता है कि आजादी केवल अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य भी है और हमें इसे बनाए रखना है।
इसके बाद संस्थागत प्राचार्यों ने भी अपने विचार रखे। अंत में संस्था के चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र देश के भविष्य होते हैं और सभी छात्र आज संकल्प लें कि वो ईमानदार नागरिक बनेंगे, देश की संपत्ति की रक्षा करेंगे, स्वदेशी को अपनाएंगे, शिक्षा स्वच्छता और एकता को बढ़ावा देंगे और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान देंगे। आज हम सभी इस गणतंत्र दिवस पर एक मजबूत, एकजुट और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हैं।
उक्त कार्यक्रम में विधि प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार शर्मा, राम बाबू तिवारी, प्रशांत पाण्डेय एवं समस्त विधि शिक्षक, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. सी. एस. सिंह, उप प्राचार्य दिलीप कुमार, कार्तिकेय मिश्रा एवं समस्त फार्मेसी शिक्षक, नर्सिंग प्राचार्या के. एच. विक्टोरिया देवी उप प्राचार्य शुभम कुमार एवं समस्त नर्सिंग शिक्षिकाएं, पैरामेडिकल प्राचार्य डॉ. विशाल उपाध्याय, रितेश तिवारी, ओ पी शर्मा, धीरज मिश्रा, एड. सुशील कुमार शुक्ला, प्रवीण द्विवेदी, गुरु प्रसाद द्विवेदी, अर्पिता यादव, विजय सोनी, गौरव मालवीय अभिषेक मालवीय, सुभाष पटेल, खुशी सिंह, अतुल त्रिपाठी एवं अन्य ऑफिस स्टाफ तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *