अमरावती देवी जू. हाई स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस पर मची रही धूम
पलक शर्मा के बेटा कही कही के बुलइतू गीत और दहेज प्रथा संकल्प नाटक में श्रेया के आपन उतरल ए पापा सिरवा के भार गीत पर अभिनय से दर्शक दीर्घा में नैनों से छलके आंसू
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। तहसील क्षेत्र मेजा के विकासखंड उरुवा अंतर्गत ऊंचडीह बाजार स्थित अमरावती देवी प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल में विगत वर्षों की इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओ के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय नगरवासी सहित कई गणमान्य की भारी भीड़ मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मूलचंद्र कुशवाहा ने ध्वजारोहण के बाद मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृ तिक कार्यक्रम में मां सरस्वती बंदना, स्वागत गीत, राधा कृष्ण झांकी, कृष्ण सुदामा की मित्रता, शंकर पार्वती झांकी, काली मां झांकी, हनुमान जी की झांकी, शुक्र शनिचर झांकी , डीजे डांस, और दहेज प्रथा संकल्प नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुतियां की गयी। जिससे विद्यालय परिसर भीड़ से भरा रहा। कक्षा छठवीं की छात्रा पलक शर्मा के मर्म स्पर्शी गीत बेटा कही कही के बुलइतु माई हो और दहेज प्रथा संकल्प नाटक में नौ की छात्रा श्रेया के गीत आपन उतरल ए पापा सिरवा के भार व दूसरा गीत रात भर बसेरा है सुबह उड़ जाना है गीत की प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा सहित पूरे परिसर में मौजूद लोगों के आंखों से आंसू छलक उठे। प्रबंधक मूलचंद्र कुशवाहा द्वारा विद्यालय में आए हुवे अतिथियों, पत्रकारों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए।सभी अध्यापक अध् यापिका व कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। और कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में आए हुवे लोगों में आलूदम व लड्डू वितरण किया गया।कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य लालचंद्र कुशवाहा, बड़े बाबू राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा, अध्यापक घनश्याम, राजेंद्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, पीयूष, अरविंद, रामू, अध्यापिका खुशी कुशवाहा, शिखा कुशवाहा, उर्मिला,रिया, मांशी, एडवोकेट सोनू कुशवाहा, पत्रकार अंशु कुशवाहा, अंकज कुशवाहा, शिवम् कुशवाहा सहित सहित कई लोग रहे।
