विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव की एक बालिका ने कुछ वर्षों पहले गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था गुरुवार की सुबह घर के भीतर फांसी के फंदे से विवाहिता की लाश लटक रही थी परिवार के लोगों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया मामले की सूचना गांव वालों को लगी तो घटनास्थल पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना थाना पुलिस को मिली मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ कोखराज थानेदार पहुंचे और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव निवासी रिंकी देवी पुत्री राज लाल रैदास ने लगभग 10 वर्षों पहले गांव के रहने वाले गिरजेश पुत्र राम निहोरे सरोज के साथ प्रेम विवाह किया था दोनों का जीवन हंसी खुशी चल रहा था अचानक दोनों के बीच कौन सा विवाद उत्पन्न हो गया जिससे परेशान होकर प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता रिंकी देवी उम्र 30 वर्ष ने गुरुवार की भोर में घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया है जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ो लोगों की मौके पर भीड़ लग गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटे।
