भोपतपुर की मुबारक मंजिल में अय्याम-ए-फातिमिया की मजलिस आयोजित, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

भोपतपुर की मुबारक मंजिल में अय्याम-ए-फातिमिया की मजलिस आयोजित, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । भोपतपुर स्थित मुबारक मंजिल में रविवार को अय्याम-ए-फातिमिया के अवसर पर मजलिस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। मजलिस में देश के विभिन्न शहरों से आए उलेमा ने तकरीर के माध्यम से हजरत फातिमा जहरा (स.अ.) की जिंदगी, उनके किरदार, कुर्बानियों और इस्लाम में उनके बुलंद मकाम पर विस्तार से रोशनी डाली।
मजलिस को लखनऊ से आए मौलाना यासूब अब्बास साहब ने खिताब किया। वहीं मुजफ्फरनगर से आए मौलाना फसी हैदर साहब और फैजाबाद से आए मौलाना ने भी अपने विचार रखे। उलेमा ने अपनी तकरीर में हजरत फातिमा जहरा (स.अ.) की सीरत से सीख लेते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और इंसानियत, सब्र व सच्चाई के पैगाम को आम करने की अपील की।
कार्यक्रम में शोरा-ए-कराम ने अपने कलाम और मनकबत पेश कर माहौल को पुरअसर बनाया। मजलिस में सैयद मोहम्मद काजिम रिजवी, सैयद नसीह हैदर सहित अन्य उलेमा और वक्ताओं की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों ने अनुशासन के साथ मजलिस में हिस्सा लिया।
आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे तमाम मेहमानों, उलेमा और अकीदतमंदों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक
आल इंडिया शिया प्रसनल ला बोर्ड प्रयागराज के जिला अध्यक्ष कमर रिज़वी ने प्रोग्राम मे आये हुए लोगो का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *