करकोहला (बैजला)जारी में एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

करकोहला (बैजला)जारी में एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। रामेश्वरम हेल्थ केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में डॉ. उमेश सिंह के नेतृत्व में में आज दिनांक 13/04/26 करकोहला (बैजला)जारी में एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 140 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया।
जांच के दौरान 35 से 40 मरीजों में Myopia (निकट दृष्टि दोष) की समस्या पाई गई। ऐसे मरीजों को आगे के उपचार के लिए रामेश्वर नेत्रालय रेफर किया गया, ताकि समय रहते उनकी दृष्टि संबंधी समस्या का समुचित इलाज हो सके। इसके अलावा अन्य बच्चों एवं मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जिनमें डॉ. के. पी. सिंह पटेल, डॉ. रंजीत, डॉ आनंद,डॉ. साधना, डॉ. वदिशा, डॉ. निलिशा , डॉ अनामिका व डॉ मोनिका सहित अन्य चिकित्सा कर्मी शामिल रहे। सभी चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की बारीकी से जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
चिकित्सकों ने मरीजों को जागरूक करते हुए बताया कि आज के समय में मोबाइल, टैबलेट और अन्य डिजिटल डिवाइस का अत्यधिक उपयोग से लोगों की आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। लगातार स्क्रीन देखने के कारण मरीजों व बच्चों में दूर की वस्तुओं को देखने में समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है।
डॉक्टरों ने सलाह दी कि मरीजों को सीमित समय तक ही मोबाइल फोन का उपयोग करने दिया जाए तथा नियमित रूप से आंखों की जांच कराई जाए। साथ ही हरी सब्जियों, फल एवं पौष्टिक आहार के सेवन पर भी जोर दिया गया।
इस निशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई और अभिभावकों ने इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *