आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में 79वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 

आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में 79वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी, प्रयागराज। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आर0 के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं निवर्तमान शिक्षक विधायक  सुरेश कुमार त्रिपाठी जी रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं चेयरमैन डाॅ0 आशुतोष त्रिपाठी, एम0डी0 आशीष त्रिपाठी एवं समस्त संस्थागत प्राचार्यों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद ध्वजा रोहण का कार्य मुख्य अतिथि  सुरेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा किया गया। तत्पश्चात फार्मेसी प्राचार्य डाॅ0 सी0एस0 सिंह, विधि प्राचार्य डाॅ0 नागेन्द्र कुमार शर्मा एवं नर्सिंग प्राचार्या श्रीमती विक्टोरिया देवी तथा पैरामेडिकल प्राचार्य डाॅ0 विशाल उपाध्याय के द्वारा आजादी के नायक महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस एवं चन्द्र शेखर आजाद आदि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत देशभक्ति गीत एवं नाट्य की प्रस्तुति विधि संकाय एवं फार्मेसी के छात्रों द्वारा दी गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथ  ने अपने संभाषण के दौरान कहा कि आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं लेकिन हम गुुलाम क्यों हुए इस पर हमे विचार अवश्य करना चाहिए। हमारा देश कई छोटी-छोटी रियाशतों में विभक्त था वहां के जो राजा होते थे अपना राज्य बढ़ाने के लिये अन्य राजाओं पर आक्रमण करते थे विदेशी आक्रांताओं से मिलकर युद्ध में सहयोग करते थे आपस में एकता नही थी, हमारा देश अनेक जातियों एवं धर्म में विभक्त था इसी कारण हम गुलाम हुये थे। अंग्रेज यहां व्यापार करने आए थे लेकिन यहां के आपसी मतभेद को देखते हुए सम्पूर्ण देश पर कब्जा कर लिया। हमारे देश के कुछ महापुरुष जैसे महात्मा गांधी, पं0 जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह आदि ने स्वतंत्रता प्राप्त करने हेतु कई आंदोलन चलाए और बहुत संघर्षों के बाद हमें आजादी प्राप्त हुई। उन्होने शिक्षकों के सम्मान मे कहा कि राष्ट्र का असली निर्माता शिक्षक ही होता है और शिक्षक को अपना यह कर्तव्य याद रखना चाहिए। समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होने अपनी वाणी को विराम दिया। उक्त कार्यक्रम में रजिस्ट्रार श्री अनुज शुक्ला, एडवोकेट सुशील कुमार शुक्ला एवं समस्त विभागों के शिक्षकगण तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *